जिलाधिकारी ने कारागार का किया निरीक्षण, जेल अधीक्षक को दिये निर्देश
आजमगढ़ : मासिक निरीक्षण के क्रम में आज शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार, प्रभारी पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जेल की साफ-सफाई व कैदियों से खाने व रहने के सम्बन्ध में बातचीत की गयी। इसी के साथ ही कैदियों की चेकिंग भी की गयी कि किसी के पास मोबाइल या अवैध असलहा या नशा की कोई सामाग्री तो नही है।
जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि कैदियों पर बराबर नजर रखें और उनकी मानीटरिंग करते रहें एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें, कैदियों को खाने व रहने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका ध्यान दें। इसकी भी मानीटरिंग करें कि किसी भी कैदी के पास मोबाइल या असलहा या नशे की कोई सामग्री न हो।

No comments