नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
आजमगढ़ : बीते शुक्रवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी कि 26 नवम्बर की रात 09.30 बजे मेरी बहन (17) खेत में शौचालय में शौच करने गई थी, जहां पहले से खड़े गांव के धरमबीर पुत्र रामबरन ग्राम लहरपार थाना कप्तानगंज ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इस तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर पाक्सो एक्ट के तहत धरमबीर पुत्र रामबरन के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत किया गया।
आज शनिवार को कप्तानगंज थाने की पुलिस मुखबिर की सूचना पर लहरपार मोड़ से उक्त घटना से संबंधित धरमबीर पुत्र रामबरन गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया गया है।

No comments