लूटी गयी इनोवा गाड़ी के साथ एक गिरफ्तार
आजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र के बैघरा निवासी सुनील यादव पुत्र भूखन यादव ने 28 अगस्त को देवगांव कोतवाली थाने पर प्रार्थनापत्र दिया कि 26 अगस्त को अरविन्द मिश्रा द्वारा खुद की इनोवा गाड़ी को बुक करके ले गये। ड्राइवर को असलहा सटाकर हाथ-पैर बांधकर सरपत में फेंक कर गाड़ी लेकर भाग गये। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज किया गया था।
देवगांव कोतवाली थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनोवा कार की चोरी में शामिल आरोपी अरविन्द मिश्रा पुत्र रामस मिश्र निवासी परसूपुर थाना जहानागंज शेरपुर बाजार में खड़ा है। जल्दी किया जाय तो वह पकड़ा जा सकता है और गाड़ी भी बरामद हो सकती है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, तो एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखायी दिया।पुलिस टीम ने तत्काल उस व्यक्ति को पकड़ लिया। लूटी गयी इनोवा कार के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि इनोवा गाड़ी ग्राम समेंदा थाना सिधारी निवासी पिकू सिंह उर्फ सैनिल सिंह के दरवाजे पर ढ़ककर रखी हुयी है। गिरफ्तार अपराधी को साथ लेकर पुलिस टीम बताये गये स्थान से इनोवा गाड़ी को बरामद किया है।

No comments