Breaking Reports

गाली देने पर गये थे गोली मारने, दो गिरफ्तार


आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के गोड़सर गांव निवासी गुल्लू यादव पुत्र देवनाथ यादव ने 14 नवम्बर को स्थानीय थाने पर मानवेन्द्र सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह, विजय सिंह पुत्र स्व0 शिवनरायन सिंह निवासी ग्राम शाहपुर थाना जहानागंज व दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत पंजीकृत कराया था।

आज बृहस्पतिवार को  जहानागंज थाने की पुलिस ने उक्त मुकदमा से सम्बन्धित आरोपी सतीश सिंह उर्फ छोटू पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम धनहुँआ थाना जहानागंज, अफरोज अन्सारी पुत्र शब्बीर अन्सारी ग्राम मच्छटी थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर को मन्दे पीकेट से गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सतीश सिंह उर्फ छोटू अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 13 नवम्बर को गोड़सर मेला में गुल्लू यादव पुत्र देवनाथ यादव मेरे दोस्त विजय सिंह पुत्र स्व0 शिवनरायन सिंह ग्राम शाहपुर व मानवेन्द्र सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह को गाली गुप्ता दिया था। इसी बात को लेकर 14 नवम्बर को अपने दोस्त अफरोज अन्सारी, विजय सिंह व मानवेन्द्र सिंह के साथ हम लोग गुल्लू यादव के घर पर गये। गुल्लू यादव को जान से मारने के लिये विजय सिंह व मानवेन्द्र सिंह ने अपने अपने असल्हे से गोली चलाया था, परन्तु गोली गुल्लू यादव को न लगकर गोली किसी और को लग गयी थी। अफरोज अन्सारी ने भी अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मैं बबुरा में किराये का कमरा लेकर रहता हूँ। घूम फिरकर झाड़ फूंक का काम करता हूं। सतीश सिंह उर्फ छोटू के ढाबा धनहुआं पर भोजन करने जाया करता था, उसी बीच सतीश से दोस्ती हो गयी थी। सतीश ने बताया कि गूल्लू को जान से मारना है उसने मेरे दोस्तो को गाली गुप्ता दिया है और बेइज्जत किया है। इसी बात को लेकर हम लोग गुल्लू यादव के घर पर गये थे। विजय सिंह व मानवेन्द्र सिंह ने अपने अपने असल्हे से लक्ष्य कर फायर किया परन्तु गुल्लू बच गया और गोली किसी और को लग गयी थी। हम लोग वहां से अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से भाग गये।

No comments