Breaking Reports

पुलिस टीम ने अपहृत बालक की बरामदगी करते हुए एक को गिरफ्तार किया


आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अमरेथू निवासी जितेन्द्र पाण्डेय पुत्र जगदम्बा पाण्डेय ने स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि 24 नवम्बर की सुबह बैटरी चोरी का बहाना बनाकर गांव के ही रमेश यादव, दिनेश यादव, सुरेश यादव पुत्रगण रामशकल यादव द्वारा मेरे दरवाजे से मेरे लड़के शिवम पाण्डेय को जबरदस्ती उठाकर लेकर चले गये। जिनके पीछे-पीछे मै भी वहां गया। ये सभी लोग मिलकर अपने दरवाजे पर मेरे लड़के को पेड़ में बांधकर गाली-गुप्ता व जान-माल की धमकी देते हुए मारपीट रहे थे। मेरे द्वारा मना करने पर नही माने। उसी समय पीआरबी 1065 भी आ गयी। जिस पर तैनात कर्मचारीगण मेरे लड़के को रस्सी से छोड़ने लगे कि 2-3 मिनट बाद फार्चूनर गाड़ी से टाईगर पुत्र स्व0 वीरेन्द्र यादव ग्राम चकगंज अलीशाह उर्फ सरावां थाना दीदागंज व उनके साथ पाँच-छः अन्य लोग असलहे से लैस होकर आ गये। मेरे लड़के को जबरदस्ती फार्चूनर में बैठाकर ले जाने लगे। जिनको पीआरवी के कर्मचारियों तथा मेरे द्वारा लड़के को छोड़ने के लिए कहा गया लेकिन नही छोड़े। स्थानीय थाने पर जितेन्द्र पाण्डेय एवं पीआरवी के कर्मचारीगण की तहरीर पर एफआईआर पंजीकृत कर किया गया।

दीदारगंज थाने की पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी, उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृत शिवम व आरोपी नहर रोड की तरफ आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में टाईगर के घर की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिये, जिनको पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया। वादी जितेन्द्र पाण्डेय अपने पुत्र शिवम को पहचान गये। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश यादव पुत्र रामशकल निवासी अमरेथू थाना दीदारगंज बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत शिवम पाण्डेय को अवमुक्त कराया।

No comments