चोरी की 7 मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी पंकज पाण्डेय पुत्र दिनेश सिंह ने 24 नवम्बर को कन्धरापुर थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि 23 नवम्बर को मै भवरनाथ मंदिर पर दर्शन करने गया था। मंदिर गेट के अन्दर जेब से मेरा मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत किया गया था।
कन्धरापुर थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित आरोपी छोटू पासवान पुत्र लालू पासवान निवासी बर्जी थाना कन्धरापुर व विजय यादव पुत्र सुर्यभान यादव निवासी शाहपुर मौलानी थाना कन्धरापुर कस्बा कन्धरापुर में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कस्बा कन्धरापुर से छोटू पासवान व विजय यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से गिरफ्तार आरोपियों के पास से 07 मोबाइल फोन बरामद हुए।

No comments