Breaking Reports

तो... ये है iPhone 12 के बॉक्स से चार्जर गायब होने की वजह


    अमेरिकन मोबाइल फोन्स कम्पनी Apple ने अपने iPhone 12 सीरीज के फोन 13 अक्टूबर को लॉन्च किया। iPhone 12 सीरीज के लांच के बाद ग्राहकों में काफी खुशी देखने को मिल रही है, तो वहीं Apple कम्पनी के खिलाफ गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। कम्पनी के खिलाफ गुस्से की वजह फोन बॉक्स से चार्जर का गायब होना है। 


iPhone के बॉक्स से चार्जर गायब होने की वजह 

  Apple कंपनी ने बॉक्स से चार्जर गायब करने की वजह पर्यावरण को बचाना बताया है। Apple की तरफ से कहा गया है कि ज्यादातर iPhone उपयोगकर्ताओं के पास पहले से ही उनके पिछले iPhones के चार्जर हैं और यही कारण है कि कंपनी ने इसे हटाने का फैसला किया।

 


कम्पनी का फायदा 

   कंपनी भले ही प्रदूषण का हवाला देकर चार्जर न दे रही हो, लेकिन ये भी सच है कि इससे कंपनी को काफी फायदा होगा।

बात करते हैं 2016 की, जब कम्पनी ने एयरपॉड्स लॉन्च किया था। तब भी कम्पनी ने बॉक्स से ईयरफोन गायब कर बिना हेडफ़ोन जैक वाला आईफोन 7 लेकर आयी। जिसके बाद उपयोगकर्ताओं को मजबूरन मंहगे एयरपॉड्स लेने पड़े और कम्पनी को मुनाफा भी हुआ। ठीक वैसे ही कम्पनी ने अब 2020 में आईफोन 12 के साथ किया है। इस बार कम्पनी वायरलेस चार्जिंग तकनीकी को फैलाने के लिए बॉक्स से नार्मल चार्जर को गायब कर दिया है।

No comments