Breaking Reports

Micromax ने दो नये स्मार्टफ़ोन्स के साथ की वापसी, जानें क्या है खास

 


  भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने लंबे इंतज़ार के बाद Micromax In सीरीज़ के साथ मार्केट में वापसी की हैं। कंपनी ने दो स्मार्टफ़ोन Micromax In Note 1 और Micromax In 1B को लॉन्च किया है। Micromax ने वादा किया है कि दोनों ही स्मार्टफोन को दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता रहेगा। एक समय ऐसा था जब इस कंपनी के स्मार्टफोन का मार्केट में बोलबाला था। लेकिन चाइनीज स्मारर्टफोन्स के आगे माइक्रोमैक्स मार्केट में टीक नही पाया। अब माइक्रोमैक्स चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनियों से टक्कर लेने के लिए मैदान में उतर गयी हैं।


Micromax In Note 1 के फिचर्स और कीमत 

    Micromax in note 1 की कीमत 10,999 रुपये जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। यह फोन डुअल-सिम व एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शॉट और दूसरा डेप्थ कैप्चर करने के लिए। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर के साथ दिया गया है। सेल्फी कैमरा सेंसर आम फोटो और वीडियो के अलावा जिफ शूट करने में भी सक्षम है।

इसमें स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन मार्केट में ग्रीन और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा।



Micromax In 1B के फिचर्स और कीमत 

    Micromax In 1B की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है, जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन 7,999 रुपये में मिलेंगे। यह फोन भी डुअल-सिम व एंड्रॉयड 10 पर चलता है। Micromax In 1B में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर है। यह एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस हैंडसेट में सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। 

कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Micromax In Note 1 मार्केट में ग्रीन और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 24 नवंबर से शुरू होगी। वहीं, Micromax In 1B की 26 नवंबर से बिक्री शुरू होगी।

No comments