Breaking Reports

सपा-बसपा के गढ़ में सहजानन्द ने दिखाई ताकत


आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र का पुनः क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद जनपद आगमन पर सहजानन्द राय का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय से पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज़मगढ़ के बॉर्डर महुला पर भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला मंत्री संजय राय, अभिषेक उपाध्याय निक्की के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

जीयनपुर में राकेश सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में, बनकट में मण्डल महामंत्री रुद्रप्रताप राय के नेतृत्व में हाफिजपुर चौराहे पर छात्रनेता समर प्रताप सिंह, अश्वनी मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष आषुतोष पाठक के नेतृत्व में, जुनेदगंज चौराहे पर डा. मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में, पाण्डेय बाजार में विवेक अग्रवाल, जिला मंत्री युवा मोर्चा अंकुर राय के नेतृत्व में, पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर राघवेंद्र मिश्रा, चंचल पाठक, के नेतृत्व में स्वागत किया गया, उसके उपरांत श्री बड़ा गणेश मंदिर पर दर्शन पूजन किया तत्पश्चात श्री अग्रसेन चौराहे पर नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा के नेतृत्व में, पं. दीनदयाल चौराहा पर मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में विनय प्रकाश गुप्त, जूही श्रीवास्तव, डा. संचिता बैनर्जी, डा. सुधीर रंजन अस्थाना, अवनीश चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी, मीथिलेश पान्डेय, अभिनव श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, विभा बर्नवाल ने जोरदार स्वागत किया तथा दीवानी कचहरी पर रजनीश श्रीवास्तव एडवोकेट, संजीव सिंह एडवोकेट, विकास तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कंधरापुर में मण्डल अध्यक्ष मनोज गिरी, नवीन राय, ऋषिदेव राय, नवनीत राय के नेतृत्व में, मंदुरी बाजार में अजय राय प्रबंधक, सर्वेश राय प्रधान के नेतृत्व में, नेवादा बाजार में विवेक राय बबलू, दीपेन्द्र राय दीपू, केशरी नारायण सिंह के नेतृत्व में, तहबरपुर में मण्डल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज के नेतृत्व में शानदार अभिनंदन किया गया।


इस अवसर  पर क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र में भारी जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है जिसे कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के सहयोग से हासिल कर पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करूंगा।

No comments