तीन लाख रुपये का ईनामिया बदमाश सूर्यांश दूबे पुलिस मुठभेड़ में ढेर
पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से बृहस्पतिवार की आधी को थाना सरायमीर के प्रभारी निरीक्षक अनील कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपराध करने की फिराक कई दिनों से प्रायः रात्रि में एक बैग व असलहो से लैस होकर शेरवा गांव के एक निर्माणाधीन मकान में अक्सर देखा जा रहा है। आज भी वह वहां अपने साथियों का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर पूर्व से मौजूद स्वाट प्रभारी उ0नि0 प्रकाश शुक्ला अपनी साथी टीम को उक्त सूचना से अवगत कराते हुए मुखबिर के निशानदेही पर बताये हुए स्थान पर पहुँचें और निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर द्वारा ऊँची आवाज में कमरे के अन्दर मौजूद व्यक्ति को बाहर निकलने के लिए कहा गया तो उसने अन्दर से ही पुलिस वालो के लक्ष्य बनाकर जान मारने की नियत फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम अपने को बचाकर छिपते हुए मोर्चा लिया तथा मौजूद पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ सरकारी पिस्टल से जबाबी फायरिंग की गयी। इस पर बदमाश अपने को बचाते तथा पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग करते हुए खेतो की तरफ भागने लगा। पुलिस बल द्वारा उक्त बदमाश को सरपत में ही घेर लिया गया तथा दोनों तरफ से लगातार फायरिंग होने लगी। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में एसपी सुधीर कुमार सिंह को अवगत कराया गया तो एसपी ने तत्काल आस-पास के थानों की अतिरिक्त पुलिस टीम को घटना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया। तत्काल साथ में मौजूद डीआईजी आजमगढ़ को उक्त घटना की जानकारी देते हुए उनके साथ मौके पर पहुँचा। वहां पहुंचकर डीआईजी व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रथम टीम तथा एसपी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सरायमीर व स्वाट टीम द्वितीय टीम को कार्यवाही के दौरान बुलेट प्रुफ जैकेट व अन्य सावधानी बरतने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा सरपत के खेतों में छुपे हुए उक्त बदमाश को दोनों टीमों द्वारा घेरकर टार्च की रोशनी से खोज-बीन की जाने लगी। इसी बीच खुद को पुलिस से घिरा देख पुलिस पार्टी को लक्ष्य बनाकर जान मारने की नियत दोनों हाथों में ली हुई पिस्टल से घूम-घूम कर फायरिंग करने लगा, जिसमें स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला व कांस्टेबल प्रदीप पाण्डेय गोली लगने से घायल हो गये।
वर्ष 2016 में लूट की घटना कारित करते हुए अपराध की दुनिया मे कदम रखने वाला दुर्दान्त अपराधी सूर्यांश दूबे पुत्र राजेश दूबे उर्फ गुड्डू दूबे निवासी बासगांव थाना तरवां ने लूट, छिनैती, फिरौती, हत्या व हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध कारित करते हुए जनपद व आस-पास के विभिन्न जनपदो में भय का माहौल व्याप्त कर दिया था।

No comments