ग्रामप्रधान हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एसआई घायल
आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के बांसगाव के ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है, जबकि हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से फरार चल रहा था। 3 माह बाद गुरुवार लगभग आधी रात को पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र में नहर के किनारे गुरूवार की आधी रात में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में ग्राम प्रधान हत्याकांड का मुख्य आरोपी सूर्यांश मारा गया। वहीं एसओजी के एसआई श्रीप्रकाश शुक्ला गोली लगने से घायल हो गये। मुख्य आरोपी सूर्यांश दूबे पर एडीजी जोन की तरफ से एक लाख और गृह विभाग की तरफ से दो लाख का इनाम घोषित किया गया था। सूर्यांश दूबे पर हत्या के तीन मामलों समेत लूट व अन्य 12 मामले दर्ज थे।

No comments