Breaking Reports

सिधारी थाना क्षेत्र में गोलीकांड के दो आरोपी 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार


आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र में बीते रविवार को दो पक्षों के जमीनी विवाद में एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए थे। इस घटना में पीड़ित पक्ष के विकास यादव पुत्र घरभरन यादव निवासी राउतमऊ थाना सिधारी ने स्थानीय थाने पर तहरीर दिया। विकास यादव ने गांव के ही जितेन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात, विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह, बन्टी सिंह पुत्र पचास सिंह व चार अन्य लोग नाम पता अज्ञात द्वारा खेत में एक लट्ठा घुसकर जुताई करने से मना करने पर ललकराते हुए तथा विशाल सिंह द्वारा अपने साथ लिये गये लाइसेंसी बंदूक से जान मारने की नियत से फायर करना, जिससे विकास के भाई आशीष यादव, अरुण यादव, बहन सीमा यादव व पिता घरभरन को गोली लगने, लहुलुहान होकर गिर जाने तथा घर पर चढ़कर माँ मुनाकी देवी को मारने पीटने, गालीगुप्ता देने के संबध में एफआईआर दर्ज कराया था।

सिधारी थाने की पुलिस हाईडिल चौराहे पर मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली की गोली चलाने वाला आरोपी अपने दरवाजे पर लाइसेंसी बंदूक के साथ खड़ा है। वह कही भागने के फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबीर के साथ ग्राम राउतमऊ पहुँच कर आरोपी विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह व जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 नौजादी सिंह थाना सिधारी को गिरफ्तार करते हुए जितेन्द्र सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहा बरामद किया है।

No comments