पैसे छीनकर भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आज सोमवार को लगभग 11:13 बजे पीआरवी 1041 थाना अंतर्गत अपने निर्धारित प्वांइट राजघाट से जा रही थी, तभी रास्तेे में जीयनपुर कस्बे के पास एक व्यक्ति द्वारा पीआरवी को हाथ देकर रोका गया। पीआरवी द्वारा पास जाकर पूछताछ की गयी तो उक्ता व्यक्ति ने बताया कि मैने 45,000/- रूपये बैंक से निकाले थे जो तीन संदिग्ध व्यक्ति आई 10 कार से लूटकर भाग गये हैं। पीआरवी ने त्वरित कार्रवाई करते हुये इवेंट को ट्राँसफर कर कंट्रोल के माध्यम से फील्डं इवेंट 4062 प्राप्त कर पीड़ित को पीआरवी पर बैठाकर बतायी गयी दिशा में सदर की तरफ पीछा किया। लगभग 17 किमी दूर पीछा करने पर आरोपी की कार दिखी, जिसे पीआरवी द्वारा तेजी से पीछा करते हुये रोकने का प्रयास किया गया। पीआरवी को देखते ही आरोपी भागने लगे तो पीआरवी ने अपनी गाड़ी को आरोपियों की गाड़ी के आगे लगाकर तेजी से भागते हुये पीआरवी पर तैनात तीनों पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त संदिग्ध वाहन आई10 कार को घेरकर कार में सवार तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। जिनके पास से लूटे हुए 45,000/- रूपये एक रूमाल में बंधे बरामद हुए । पीआरवी ने तुरंत तीनों आरोपियों को पकड़कर बरामद रूपये व आई 10 कार डीएल 4 सी एनए 1530 को विधिक कार्रवाई हेतु थाना कोतवाली नगर के सुपुर्द किया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा पीआरवी 1041 व कंट्रोल रुम के कर्मचारीयों द्वारा किये गये कार्य के लिए प्रत्येक कर्मचारी को नगद 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया।

No comments