Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में 5 गोवंशीय पशुओं के साथ दो गिरफ्तार


आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र में गाय को बेचने के लिये ले जा रहे लोगों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस उ0नि0 बाल-बाल बचे। पुलिस ने 5 गोवंशीय पशुओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिलरियागंज थाने की पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी, तभी गोवंशीय पशुओं की परिवहन की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद आज बृहस्पतिवार की रात 02.20 बजे पुलिया ग्राम छिछोरी थाना क्षेत्र बिलरियागंज पर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, तो वाहन पर सवार एक व्यक्ति द्वारा लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया। गोली उ0नि0 ओमप्रकाश यादव के कनपटी के पास से होकर निकल गयी। पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए 2 लोगों को घेरकर पकड़ लिया गया तथा उनके साथी भागने में सफल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहसिन व बेलाल पुत्र अनवर निवासीगण नसीरपुर थाना बिलरियागंज बताया, जिनके कब्जे से एक पिकअप वाहन पर 5 राशि गोवंशीय पशु, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। फरार अभियुक्तों का नाम अरमान पुत्र नुरआलम व आरिफ निवासी नसीरपुर, थाना बिलरियागंज वकार पुत्र गयासुद्दीन व इसरार पुत्र इन्साद निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर बताया। पुलिस ने स्थानीय थाने पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध अधिनियम व पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया हैं। पुलिस फरार अभियुक्तगणों की सघन तलाश कर रही हैं।

No comments