अवैध असलहा के साथ एक युवक गिरफ्तार
आजमगढ़ : आज बृहस्पतिवार को अहरौला थाने की पुलिस मड़ना बाजार में मौजूद थे, तभी मुखबिर ने आकर बताया कि एक युवक अवैध असलहा लिये हुए शम्भूपुर से कठही स्कूल की तरफ पैदल आ रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने मुखबिर को साथ लेकर उक्त स्थान पर पहुँच गयी। पुलिस वहां पर उक्त युवक का इन्तजार करने लगी, तभी थोड़ी दूर पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। मुखबिर ने दूर से इशारा कर बताया कि यही वह युवक है। उक्त युवक ने पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम कन्हैय़ा पुत्र जियालाल ग्राम लेदौरा थाना अहरौला बताया तथा उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

No comments