माफिया ध्रुव सिंह की 21 बीघा जमीन की फसल को प्रशासन ने कटवाया
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में तहसीलदार सगड़ी विजेंद्र कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में कुख्यात अपराधी माफिया गैंग D-11 का लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह पुत्र रूद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर की 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कुर्क गई। 21 बीघा जमीन पर लगी धान की फसल को तहसीलदार सगड़ी एवं प्रशासन की उपस्थिति में कटवाया गया है।


No comments