Breaking Reports

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप


आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय पूर्व प्रधान किसी व्यक्ति के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के पूर्व प्रधान 45 वर्षीय राजेश यादव शनिवार को गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव हुए थे। इसी दौरान पैदल ही पहुंचे एक युवक ने उन पर पिस्टल से ताबड़तोड फायरिंग कर दी। गोली चलते ही कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। पूर्व प्रधान को दो गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना पुलिस के साथ ही कई अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। वर्तमान में गांव की प्रधान मृतक राजेश के छोटे भाई की पत्नी है। राकेश ने घटना के पीछे अपने पट्टीदार एवं गांव के कोटेदार का ही हाथ बता रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments