Breaking Reports

दाढ़ी बनवा रहे युवक की गोली मारकर हत्या


आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए बदमाश भाग निकले।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोठौली गोपालपुर गांव निवासी दिलीप गिरी पुत्र रमाशंकर गिरी बुधवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे गोसाईगंज बाजार में सैलून पर अपने मित्र के साथ दाढ़ी बनवाने रहे थे। इसी दौरान सात से आठ की संख्या में असलहों से लैस बदमाश दुकान पर पहुंच गए। बदमाशों ने दिलीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दिलीप को पांच से छह गोली लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। 

सूचना मिलने पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दिलीप ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जतायी जा रही है।

No comments