दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बुधवार को स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दिया कि मेरी पुत्री को 8 मई 2020 को करीब 12 बजे दिन में गाँव के हरिलाल पुत्र भृगु घर में अकेला पाकर कट्टा लगाकर खेत मे ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका विडियो भी बना लिया और लड़की को धमकी दिया कि अगर किसी से घटना के बारे मे बताओगी तो तुम्हारे भाई को जान से मार दूँगा और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूँगा। इसी भय के कारण लड़की ने किसी से कुछ बताया नही अब तक चुप रही। लेकिन 15-20 दिन पूर्व अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर बिलरियागंज थाने की पुलिस आज बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना से सम्बन्धित वांछित आरोपी हरिलाल पुत्र भृगु निवासी ग्राम जगजीवनपुर थाना बिलरियागंज को गोरिया बाजार पर से समय गिरफ्तार किया है।

No comments