पुलिस पर फायर कर भाग रहा शातिर चोर गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली थाने की पुलिस हर्रा की चुंगी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पॉलीटेक्निक कालेज के पीछे मजार के गेट के पास तीन शातिर वाहन चोर खड़े है, जो किसी बड़ी घटना के फिराक में है तथा उसके पास असलहा भी है। पुलिस टीम तत्काल पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे मजार के गेट के पास पहुँची तो देखा कि सूचना के अनुसार तीन व्यक्ति खड़े हैं। पुलिस टीम को देखते ही उक्त खड़े तीनों व्यक्तियों ने आचानक एक साथ चिल्लाकर कहा कि मारो गोली पुलिस वाले है आज बचने न पाये। इतने में उन तीनों व्यक्तियों में से एक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी। इसके बाद तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने लगे कि एक व्यक्ति लड़खड़ा कर वही गिर गया। उक्त व्यक्ति को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। मोटर साइकिल से भाग रहे व्यक्तियों का पीछा कर पकड़ने की कोशिश किया गया परन्तु दो व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने स्थानीय थाने पर हरिओम गौड़ पुत्र रामकीरत गौड़ निवासी रामपुर मुबारकपट्टी थाना मुबाकरपुर, प्रदुम्मन यादव पुत्र संजय यादव निवासी चाड़ीपुर मठिया थाना करन्डा जनपद गाजीपुर व नदीम पुत्र इकराम निवासी देवापार थाना जीयनपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हरिओम गौड़ की तलाशी के दौरान एक तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

No comments