Breaking Reports

जिले में 136 नवनियुक्त शिक्षकों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र


आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने आवास कालीदास मार्ग, लखनऊ से बेसिक शिक्षा में नवनियुक्त 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के द्वितीय चरण में 36590 पदों के सापेक्ष नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से शुभारम्भ किया गया।  

   मुख्यमंत्री योगी द्वारा प्रतिकात्मक रूप से 05 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों से संवाद किया गया एवं उनको बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि किसी भी पाठ्यक्रम के सरलीकरण के बारे में सोचें, जिससे बच्चों को आसानी से समझ में आ सके। बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करें और पढ़ाई के प्रति उनमें रूचि पैदा करें। बच्चों तथा अभिभावकों के साथ सीधा संवाद रखें।


परिषदीय विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापकों के भर्ती के द्वितीय चरण में 36590 पदों के सापेक्ष शिक्षकों को प्रदेश के सभी जनपदों में नियुक्ति पत्र दिया गया। इसी क्रम में एनआईसी आजमगढ़ में प्रतिकात्मक रूप से जनपद में चयनित 05 नवनियुक्त शिक्षकों में दीपक कुमार, सुनील कुमार पाण्डेय, कुमारी नीलम, निधि सिंह, पूजा वर्मा को नियुक्ति प्रदान किया गया। जनपद में 151 नवनियुक्त शिक्षकों को सूची प्राप्त हुई थी, जिसमें 11 शिक्षकों द्वारा काउन्सिलिंग नही करायी गयी थी एवं 04 शिक्षकों के आनलाइन दस्तावेज त्रुटिपूर्ण पाये गये, इसके उपरान्त बचे हुए 136 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी के साथ ही नेहरू हाल के सभागार में शेष नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

No comments