Breaking Reports

चोरी की तीन मोटरसाईकिल के साथ एक गिरफ्तार


आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल व असलहा बरामद किया है।

निजामाबाद थाने की पुलिस बड़ागांव नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि उसी समय एक व्यक्ति ग्राम गन्धुवई की तरफ से गाड़ी से तेजी से आता दिखाई दिया। संदिग्ध होने की स्थिति में पुलिस टीम द्वारा रोकने पर भागने का प्रयास किया। जिसके फलस्वरुप पुलिस टीम द्वारा घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रोशन यादव पुत्र हीरामन यादव निवासी ग्राम तुर्कपड़री थाना बिलरियागंज बताया। मौके पर तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाईकिल बरामद हुआ। अभियुक्त से गाड़ी के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछा गया तो बताया कि ये चोरी की गाड़ी है तथा चोरी की दो और गाड़ी है, जिसे मै फरिहां स्टेशन के पास झाड़ियों में छुपा कर रखा हूं। जिसकी बरामगदी अभियुक्त के निशानदेही पर की गयी।

No comments