Breaking Reports

गाय को गोली मारने वाला गिरफ्तार


आजमगढ़ : जीयनपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रही लावारिस गाय को गोली मार दी। गोली लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जीयनपुर थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देउरपुर कमालपुर निवासी छुन्नू लाल श्रीवास्तव पुत्र स्व0 हरिश चन्द्र लाल ने खेत में चर रही एक गाय को कुछ देर पहले ही बन्दूक से गोली मार कर हत्या कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। वहां सामने एक गाय का शव पड़ा था  जिसके बाये कन्धे में गोली के लगने का चिह्न मिला। गाय की हत्या करने की सूचना प्राप्त होने पर पशु चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ आये। गाय के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस टीम ने आरोपी छुन्नू लाल श्रीवास्तव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बन्दूक एक नाली 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी छुन्नू लाल वाराणसी में रेलवे में गार्ड की नौकरी करते थे। वर्तमान में वह सेवानिवृत्त हो चुके थे और घर रहते हैं।

No comments