Breaking Reports

डीआईजी व एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, फोर्स के साथ शहर में भ्रमण भी किया



आजमगढ़ : आज शुक्रवार को डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली परिसर में शहर के संभ्रांत व्यक्तियों/व्यापारियों के साथ विचार गोष्ठी की गई। जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

 डीआईजी द्वारा थाना कोतवाली व महिला थाना का निरीक्षण किया गया एवं साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ परिसर में निर्माणाधीन भवन तथा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया।  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी परिवीक्षाधीन आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ० राजेश तिवारी व क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष महिला थाना, थाना कोतवाली की पुलिस बल व एक प्लाटून पीएसी बल के साथ थाना कोतवाली से बड़ादेव मंदिर, चौक, पुरानी कोतवाली व पहाड़पुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया।

No comments