डीआईजी व एसपी ने पुलिस थानों का किया निरीक्षण
आजमगढ़ : आज शनिवार को डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे एवं एसपी सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस ऑफिस में समस्त शाखाओं का भ्रमण किया गया। जिसमें पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अपराध शाखा, डीसीआरबी, एलआईयू, महिला प्रकोष्ठ सहित अन्य समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
पुलिस ऑफिस के निरीक्षण के पश्चात डीआईजी द्वारा थाना अतरौलिया परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों/व्यापारियों के साथ विचार गोष्ठी की गई जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा थाना परिसर साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ परिसर में निर्माणाधीन भवन तथा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। थाना के मालखाना, समस्त रजिस्टर, बैरक व राजकीय आवासों का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी परिवीक्षाधिन आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


No comments