Breaking Reports

जिलाधिकारी ने जिले में प्रस्तावित विश्वविद्यालय की जमीन का किया स्थलीय निरीक्षण



आजमगढ़ : जनपद के ग्राम मुहब्बतपुर, महलिया एवं दौलतपुर में आजमगढ़ विश्वविद्यालय बनना प्रस्तावित है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा ग्राम मुहब्बतपुर, महलिया एवं दौलतपुर में विश्वविद्यालय की जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर ग्राम मुहब्बतपुर एवं महलिया में 50 एकड़ में बनाना प्रस्तावित है  दौलतपुर में विश्वविद्यालय का 14 मीटर रास्ता बनना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि ग्राम मुहब्बतपुर व महलिया तमसा नदी के किनारे स्थित है, जिससे विश्वविद्यालय की सुरक्षा के लिए परिसर के किनारे-किनारे बांध बनाया जाएगा। इसी के साथ ही ग्राम महलिया में कुछ किसानों द्वारा जमीन का बैनामा नहीं किया जा रहा था, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा किसानों से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि कल किसान अपने जमीन का बैनामा कराएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आजमगढ़ विश्वविद्यालय से संबंधित किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।

No comments