पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा शातिर चोर गिरफ्तार
कोतवाली थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बैठौली पुलिया के पास दो शातिर वाहन चोर खड़े हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उसके पास असलहा भी है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के.के. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम बैठौली पुलिया के पास पहुंची। वहां दो व्यक्ति खड़े दिखायी दिये। पुलिस टीम को देखते ही उनमें से एक व्यक्ति चिल्ला कर कहा की पुलिस वाले आ गये। इतने पर एक व्यक्ति ने पुलिस पर लक्ष्य बनाकर फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिए तथा दूसरा व्यक्ति अन्धेरा व झाड़ियो का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जमशेद उर्फ लल्ला पुत्र दीन मोहम्मद निवासी पहाड़पुर थाना कोतवाली है वहीं फरार व्यक्ति का नाम जावेद पुत्र आबिद अली निवासी आसिफगंज थाना कोतवाली है। गिरफ्तार जमशेद उर्फ लल्ला के पास से एक .315 बोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस साथ ही दो मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

No comments