डीएम व एसपी ने समाधान दिवस पर 212 मामलों में से 32 का किया निस्तारण
इस अवसर पर कुल 212 मामले आये, जिसमें से 32 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 180 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। प्राप्त मामलों में 156 राजस्व के, पुलिस के 21, विकास के 16, शिक्षा के 01 व अन्य के 18 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा, इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments