एटा में अधिवक्ता के घर तोड़फोड़ और पुलिस की बर्बरता खिलाफ आंदोलित हुए अधिवक्ता
आजमगढ़ : जनपद के अधिवक्ता संगठनों ने जनपद एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के घर तोड़फोड़ और उनके विरुद्ध अकारण पुलिस की बर्बरता को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक अध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जनपद एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के घर तोड़फोड़ कर परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल किए जाने और परिवार के लोगों को जेल भेजे जाने की घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की गई। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक का संचालन संघ के मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी ने किया।

No comments