अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश, चोरी के 03 मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाने की पुलिस सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के अधार पर मुबारकपुर से मोहम्मदाबाद मार्ग पर बहद ग्राम देवकली के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ अमित यादव उर्फ गोलू पुत्र दुर्योधन यादव निवासी मोइनाबाद थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में अमित यादव उर्फ गोलू ने पूछताछ में बताया कि मै अपने साथी बलवंत जो थाना जीयनपुर के इमलिया के तरफ का है, उसके साथ मिलकर हम लोग गाडियों की चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर ग्राहक ढूढ़कर कम दामों में बेच देते थे। जो पैसा मिलता था उसे हम लोग आपस मे बाँट लेते थे।

No comments