Breaking Reports

कमालपुर के गोलीकांड में चार आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व रविवार की रात्रि में कुछ मनबढ़ो ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक का इलाज वाराणसी में चल रहा है। स्थानीय थाने की पुलिस ने इस घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है

सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी गोविंद पुत्र दुर्गा प्रसाद ने स्थानीय थाने पर सूचना दी कि 29 नवम्बर को समय 11:00 रात्रि को मेरे पड़ोसी चाचा शंकर लाल के यहां बारात आई हुई थी, उसमें मैं और मेरे परिवार के लोग गए हुए थे। घर पर केवल महिलाएं थी। मेरे घर के सामने किराने की दुकान है, जिस पर मेरे ही गांव के रहने वाले सर्वेश पुत्र लालजीत व गौतम कुमार पुत्र राजमल सिगरेट पी रहे थे व उल्टी-सीधी बातें कर रहे थे। जिसे मेरी घर की औरतों ने मना किया तो उपरोक्त लोगों ने मेरे घर की महिलाओं को गाली-गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे। यह बात जब मेरे चाचा दयाराम को पता चली तो चाचा व मेरा भाई किशन लाल पूछने के लिए गए तो सर्वेश व गौतम कुमार कुमार गांव से बाहर मिले। जब भाई व चाचा दोनों से पूछने लगे कि क्यों मारे हो तब तक चंद्रभान पुत्र लालजीत व बृजेश पुत्र लालजीत भी आ गए और चारों मिलकर मेरे चाचा को मारने-पीटने लगे इतने में मैं भी मौके पर पहुंच गया। मैं और मेरा भाई बीच-बचाव करने लगे तभी सर्वेश द्वारा मेरे भाई किशन लाल को गोली मार दी गई। जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर एफआईआर पंजीकृत किया गया था।

 सरायमीर थाने की पुलिस मुखबिर की सूचना पर उक्त मुकदमा से सम्बन्धित चार अभियुक्तगण सर्वेश पुत्र लालजीत, चन्द्रभान पुत्र लालजीत व गौतम कुमार पुत्र राजमन निवासीगण ग्राम कमालपुर थाना सरायमीर को नरदह पुलिया के पास से व बृजेश कुमार पुत्र लालजीत निवासी कमालपुर को आज मंगलवार करीब 06.05 बजे सड़वाहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। बृजेश कुमार की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमन्चा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।

No comments