सकुशल सम्पन्न हुआ खण्ड शिक्षक निर्वाचन
आज मंगलवार को 20 विकास खण्डों में, 02 तहसील में एवं 01 शिब्ली डिग्री कालेज में, इस प्रकार कुल 23 मतदेय स्थलों पर मतदान कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। सभी मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराये जाने के लिए सभी पोलिंग स्टेशनों पर सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील हैं। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कोविड हेल्प डेस्क पर लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जो भी मतदाता मतदान करने आ रहे हैं, उनके हाथों को सेनिटाइज करायें एवं ग्लब्स उपलब्ध करायें, मास्क का भी ध्यान रखें एवं उन्हें मास्क पहनने के लिए जागरूक भी करें।इसी के साथ ही मतदाताओं का थर्मल स्कैनर के द्वारा तापमान की जाॅच करें, साथ ही आने वाले मतदाताओं का रजिस्टर में नाम, पता व मोबाइल नम्बर एवं वोटर आईडी नम्बर दर्ज करें।

No comments