Breaking Reports

जिलाबदर अपराधी व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : महाराजगंज थाने की पुलिस आज मंगलवार को चुनाव ड्यूटी में मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि जिला बदर अभियुक्त पवन सिंह पुत्र अभिमन्यु सिंह निवासी अक्षयवट थाना महराजगंज, जिला बदर होते हुए भी अपने घर पर मौजूद है। आस-पड़ोस के लोगों को डरा धमका रहा है। 

  इस सूचना पर पुलिस फोर्स ग्राम अक्षयवट स्थित पवन सिंह उपरोक्त के घर पहुँचे तो पवन सिंह एकाएक पुलिस बल को देखकर भागना चाहा कि घर के सामने ही समय करीब 10.25 बजे  पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि जिला बदर अवधि में अपने घर पर मौजूद नहीं रह सकते। इस संबंध में पूर्व में सूचित किया जा चुका है, तो वह आग बबूला होकर पुलिस पार्टी के साथ हाथा पायी करने लगा एवं चिल्लाने लगा। इसके चिल्लाने पर इसका लड़का आकाश सिंह एवं दो महिलायें मौके पर आ गयी एवं पुलिसकर्मियों के साथ हाथा पायी करते हुए कार्य सरकार में बाधा डालने लगे। पुलिस टीम किसी तरह अपना बचाव करते हुए एवं हल्का बल प्रयोग कर पवन सिंह व आकाश सिंह को हिरासत में लिया है।

No comments