Breaking Reports

भीषड़ सड़क हादसे में दो मासूम समेत चार की मौत


आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र में छतवारा-हुसैनगंज मार्ग पर बुधवार की शाम जबरदस्त सड़क हादसा में ट्रक ऑटो को धकेलता हुआ गोदाम में घुस गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 अन्य घायल हैं। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार की शाम एक ऑटो चालक सवारी लादकर रेलवे स्टेशन से छतवारा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गिरधरपुर गांव के पास छतवारा की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और आगे तक आटो को धकेलते हुए एक बाउड्रीवाल को तोड़ते हुए गोदाम में घुस गया। इस हादसे में ऑटो में सवार एक महिला, दो मासूम बच्चियां व एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में 6 लोग शामिल हैं, जिसमें एक बच्ची का पैर कट गया है। उसे जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक नशे में था, जिसके चलते ही यह भीषण हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments