Breaking Reports

अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार


आजमगढ़ : तहबरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नुरुद्दीनपुर बाजार में यूनियन बैंक जाने वाली रोड पर एक व्यक्ति झोले में अवैध गांजा लिये हुए खड़ा है। वह किसी साधन का इन्तजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम नुरुद्दीनपुर तिराहे के पास पहुँची तो घने कोहरे के बीच एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए हुए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम पास जाकर उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की तो वह पुलिस वालो को देखकर पीछे की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उस व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अजय यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम रघुनाथपुर थाना तहबरपुर बताया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से प्लास्टिक के एक झोले में सवा किलो (1250 ग्राम ) अवैध गांजा बरामद किया है।

No comments