Breaking Reports

दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे दो चोर गिरफ्तार


आजमगढ़ : जीयनपुर थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आए दिन बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला अगली चोरी करने की फिराक में है। अगर जल्दी किया जाये तो उन चोरों को पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बरडीहा मोड़ पर पहुँच गयी। 

  वहां पुलिस दुकान की पीछे छिपकर उन चारों व्यक्तियों की बात सुन रही थी, जो आपस में चोरी करने के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे। पुलिस टीम ने एकबारगी दबिश देकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया तथा दो व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गये। पकड़े गये व्यक्तियो में एक ने अपना नाम सोनू पुत्र जैश निवासी ग्राम बरडीहा थाना जीयनपुर उम्र 19 वर्ष व दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम खुर्रम पुत्र एहरार निवासी ग्राम बरडीहा थाना जीयनपुर उम्र 20 वर्ष बताया। फरार व्यक्तियो में एक का नाम गुलाब साहनी पुत्र टिल्ठू निवासी अजमतगढ़ सलोना पम्प नहर पर थाना जीयनपुर तथा दूसरे का बलिराम पुत्र शिवचन्द्र निवासी ग्राम धरौली थाना घोसी जनपद-मऊ बताया। पकड़े गये व्यक्तियों के पास से एक लोहे की राड, एक पेचकस,  एक प्लास व एक चाकू बरामद हुआ है। उक्त दोनों व्यक्तियों ने बताया कि हम लोग किसी दुकान में चोरी करने की नियत से बैठे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

No comments