उधार का पैसा न चुकाना पड़े इसलिए दोस्तों ने की हत्या, दो गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर दीदारगंज थाने की पुलिस शुक्रवार को अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मुकदमा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र इकबाल निवासी ग्राम बेलवाना थाना बरदह भादो मोड़ पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम भादो मोड़ पर पहुँचकर अभियुक्त सलीम को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशादेही पर मृतक की मोटरसाईकिल, टोपी व झोले को भादो सोंगर मार्ग उत्तर स्थित ईंट के भट्ठे से बरामद किया गया। राकेश कुमार सिंह की हत्या के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार सलीम ने बताया कि मैंने, राधेश्याम पुत्र लोकई यादव निवासी दुबरा थाना-बरदह, अनन्त राय पुत्र प्रभात राय ग्राम बेलवाना थाना-बरदह, सत्यम राय पुत्र विजेन्द्र निवासी गोरिया थाना-बिलरियागंज, सोनू सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह पुत्र माया शंकर सिंह ग्राम दुबरा थाना बरदह व सोनू पुत्र अज्ञात के साथ मिलकर हत्या किया था।
आज शनिवार को दीदारगंज थाने की पुलिस उक्त मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह पुत्र मायाशंकर सिंह को मुखबिर की सूचना पर मार्टिंगज बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू, मृतक का एक टूटा हुआ मोबाइल व घटना प्रयुक्त एक हुण्डई कार बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त सलीम व अभियुक्त अनन्त राय द्वारा मृतक राकेश सिंह से 6 लाख रूपया उधार लिए थे तथा पैसा वापस नही कर पा रहें थे। इसी प्रकार अभियुक्त सोनू उर्फ धर्मेन्द्र सिंह भी अपनी बहन की शादी के लिए मृतक राकेश सिंह से 3 लाख रूपये लिए थे। अभियुक्तगण द्वारा पैसा वापस न कर पाने की स्थिति में मृतक राकेश सिंह द्वारा पैसा देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर 30 दिसम्बर 2020 को सलीम, राधेश्याम यादव, सत्यम राय, अनन्त राय द्वारा षड़यन्त्र रचकर अभियुक्त सलीम द्वारा फोन पर बात कर मृतक के घर जाकर मृतक के मोटर साईकिल से मौजा बाजार ले गये। वहीं से हुण्डई कार से सलीम, राधेश्याम यादव, सत्यम राय, अनन्त राय मृतक राकेश को साथ बैठाकर जौनपुर बाटी-चोखा रेस्टोरेन्ट ले गये, जहाँ पर पहले से ही सोनू सिंह इंतजार कर रहा था। होटल पर ही खाना खाकर वापस आते समय राकेश सिंह को गाड़ी में आगे की सीट पर बैठाकर पीछे से पकड़कर चाकू से मारकर हत्या कर दिया तथा लाश को सुरहन कोटिया गाँव के पास फेंक दिये।

No comments