जिले में 400 स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया कोविड टीकाकरण
आजमगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में किया गया। इसी क्रम में आज शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय से कोविड-19 वैक्सीनेशन का शुभारम्भ जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आज पहले चरण में 04 केन्द्रों-राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी बिलरियागंज एवं सीएचसी टीकरगढ़ लालगंज पर 100-100 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इस प्रकार कुल 400 हेल्थ वर्करों को टीकाकरण किया गया है। पहले चरण में 16089 हेल्थ वर्करों को चिन्हित किया गया है, इनके लिए 19320 डोज वैक्सीन प्राप्त हुई है। टीकाकरण पूर्वान्ह 10:30 बजे से 4:00 बजे तक किया जायेगा। भारत सरकार से प्राप्त कोविडशील्ड कोविड 19 वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है, इसको लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए। इस वैक्सीन को आज लगवाने वाले व्यक्ति पुनः इसी स्थान पर अगले महीने की 15 तारीख को पुनः इसे लगावाएंगे। हमारे चिकित्सक पूरी तरह से तैयार हैं, सभी चिन्हित जगहों पर आईएलआर रेफ्रिजरेटर सुचारू रूप से व्यवस्थित कर दिए गये है, साथ ही हर जगह जनरेटर सक्रिय हैं। इसी के साथ ही चक्रपानपुर स्थित मेडिकल कालेज के कोविड टीकाकरण स्थल का भी निरीक्षण किया गया।


No comments