चाकू से हमला करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मेहनगर थाने की पुलिस द्वारा घटना के नामजद आरोपी प्रदीप व विजय बहादुर चौहान पुत्रगण बृजभान चौहान, प्रहलाद चौहान पुत्र विक्रम चौहान को गिरफ्तार कर 14 दिसम्बर 2020 को ही जेल भेजा जा चुका है।
मेंहनगर थाने की पुलिस आज शनिवार को क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त मुकदमा से संबंधित वांछित अभियुक्त वाराणसी जाने की फिराक में सेर्रा पुलिया पर खड़ा है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर के साथ सेर्रा पुलिया पर पहुँची, तो मुखबिर ने दूर से ही पुलिया के पास खड़े एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके बताया कि यही आरोपी है। पुलिस टीम पुलिया पर पहुँचकर खड़े व्यक्ति से नाम पूछा तो उसने अपना नाम मोहन चौहान पुत्र सुर्दशन चौहान निवासी तिलमापुर बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो पैन्ट से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। चाकू को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

No comments