Breaking Reports

पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, 50 हजार रूपये इनामियां बदमाश घायल



आजमगढ़ :तरवां थाना क्षेत्र में आज शनिवार की शाम को तरवां और सरायमीर थाने की संयुक्त कार्यवाही में 50 हजार रूपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल कृष्णानंद विश्वकर्मा उर्फ मिंटू 09 जनपदों से 15 लूट की घटनाओं में वांछित अपराधी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुंबई से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल, 32 बोर की पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व खोखा बरामद हुआ है।

No comments