पुलिस टीम पर फायर करनें वाले दो गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल व कार बरामद
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर अतरौलिया थाने की पुलिस आज रविवार को सुबह 7:30 बजे पूरब पोखरा आंगनवाड़ी के पास कस्बा अतरौलिया में मुखबिर से सूचना मिली की कुछ अपराधी किस्म के लोग बैठकर किसी अपराध की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बैठे है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर गाली व धमकी देते हुए जान से मारने की नियत से अवैध पिस्टल से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए मौके से दो बदमाशों को पकड़ लिया गया तथा एक बदमाश मौके से भागने में सफल हो गया।। गिरफ्तार व्यक्तियों में पहले ने अपना नाम मो0 दाउद पुत्र स्व0 महमूद अहमद निवासी खानपुर फतेह थाना अतरौलिया तथा दूसरे ने अपना नाम मो0 शाहिद पुत्र मो0 शफीक उर्फ बादशाह निवासी जोलहा टोला थाना अतरौलिया बताया। फरार अभियुक्त मो0 शादिक पुत्र असगर अली निवासी जोलहा टोला कस्बा अतरौलिया थाना अतरौलिया अपने अवैध पिस्टल के साथ भाग गया। मौके पर अभियुक्त मो0 दाउद के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा अपराध में प्रयुक्त कार टाटा टियागो बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

No comments