Breaking Reports

सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियों वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को उसके प्रेमी ने अपना घर दिखाने के लिए जनपद जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी (पिलखुआँ) ले गया। वहां पर युवती के प्रेमी व उसके दोस्तों ने बेहोश करके सामूहिक बलात्कार किया तथा मोबाइल से विडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित युवती की तहरीर पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

बरदह थाने की पुलिस आज बुधवार को मुक्तिपुर में खडा होकर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने आकर सूचना दिया कि सामूहिक बलात्कार से सम्बन्धित वीडियो वायरल करने वाला विक्कू राजभर महुजा नेवादा में मौजूद है। कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर महुजा मोड से कुछ दुर पहले रूक गयी। मुखबिर एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके हट गया। पुलिस टीम एकाएक महुजा तिराहे पर खड़े व्यक्ति के पास जैसे ही पहुंची कि पुलिस को देखकर वह व्यक्ति मार्टिनगंज रोड की तरफ तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम विक्कू उर्फ विपुल राजभर पुत्र विरजू राजभर साकिन ग्राम महुजा नेवादा थाना बरदह उम्र करीब 20 वर्ष बताया। भागने का कारण बताया कि मेरे चाचा सोचन राजभर ग्राम चौकी पिलखुआ थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर में रहते है। अपने चाचा के घर आता जाता हूँ।  25 दिसम्बर 2020 को मै अपने चाचा सोचन राजभर के घर गया हुआ था। मेरा दोस्त सोनू राजभर पुत्र सुखराम राजभर जो उसी गाँव का ही है। मुझसे मेरी मोबाइल मांगकर ले गया था और कहा कि अभी लाकर देता हूँ। अश्लील वीडियो सोनू द्वारा मेरे मोबाइल फोन से बनाया था। बाद में जब मुझे मोबाइल दिया तो वही वीडियो गलती से मुझसे वायरल हो गया था। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया।

No comments