भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने राम मंदिर निर्माण में दान किये एक लाख रुपये
आजमगढ़ : अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण में सहयोग करने के लिए पूरे जनपद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन, विश्व हिंदू परिषद ,भारतीय जनता पार्टी सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहें है, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने एक लाख रुपये दान किया, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक माननीय बैरिस्टर जी को एक लाख रुपए का चेक सौंपा।
जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जी का मंदिर बनना एक सपने को सच होने जैसा है, श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन से हमारा परिवार शुरू से जुड़ा रहा है, इसीलिए यह मेरी प्रतिज्ञा भी थी कि जब भी मन्दिर बनेगा तो यथासंभव दान करूंगा, मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूँ कि आज यह पूण्य अवसर मुझे मिल रहा है।
उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित जनपदवासियों से आह्वाहन किया कि इस धन संग्रह अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लीजिए और श्री राम जी का भव्य मंदिर बनाने में भरपूर सहयोग कीजिए। इस अवसर पर धन संग्रह प्रमुख लालगंज डॉ देवाशीष शुक्ला, नगर प्रचारक मनीष जी, सुग्रीव जी उपस्थित रहें।

No comments