समाधान दिवस पर डीएम ने 17 मामलों का किया निस्तारण, त्वरित कार्यवाही करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर कुल 157 मामले आये, जिसमे से 17 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 140 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। प्राप्त मामलों में 131 राजस्व के, पुलिस के 15, विकास के 02, शिक्षा के 01 व अन्य के 08 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा, इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार, डीपीआरओ लालजी दूबे, तहसीलदार सदर अनिल कुमार पाठक सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments