डीएम ने दुर्वासा धाम व दत्तात्रेय मंदिर परिसर में कराये जा रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
आजमगढ़ : तहसील फूलपुर में स्थित दुर्वासा धाम व तहसील निजामाबाद में स्थित दत्तात्रेय मंदिर का जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उक्त स्थलों पर कराये जा रहे निर्माण कार्याें को देखा गया। इसी के साथ ही निर्माण कार्याें के गुणवत्ता की जाॅच की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार लापरवाही न करें।
दुर्वासा धाम पर लोगों द्वारा बताया गया कि चौराहे से मंदिर समीप होने के कारण आये दिन अराजक तत्व आते रहते हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अराजक तत्वों से सुरक्षा के लिए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही तहसील निजामाबाद स्थित शीतला धाम का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार, एसडीएम फूलपुर रावेन्द्र सिंह, एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments