Breaking Reports

सड़क सुरक्षा के लिए निकाली गई जनजागरूकता रैली, एसपी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


आजमगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर से जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई।

 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक जनजागरूकता अभियान के तहत जनपद के पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। जिसमें स्थानीय जनपद के बस यूनियन के पदाधिकारीगण तथा ऑटो चालक संघ के पदाधिकारीगण व व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण तथा रोवर्स रेंजर्स के लगभग 50 छात्र-छात्राएं, सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल के लगभग 50 छात्र छात्राओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधित किया गया तथा बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें, जिससे यात्रीगण सुरक्षित अपने गन्तव्य को जा सके और सड़क दुर्घटना की बढ़ोत्तरी पर अंकुश लगाया जा सके। यातायात नियमों का पालन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ भी दिलाई गई तथा वाॅकथाम रैली/यातायात नियमों का पालन करने हेतु जनजागरूकता रैली को भी एसपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा, पंचदेव चौराहा होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन में समापन किया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात डा0 राजेश तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन राजेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संतोष सिंह, पवन सोनकर आर0आई0 आरटीओ कार्यालय, व प्रभारी यातायात कौशल कुमार पाठक के मौजूद रहे।

No comments