Breaking Reports

दोस्त की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुरहन निवासी निलेश कुमार सिंह ने दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार को स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराया कि 30 दिसम्बर को मेरे भाई राकेश कुमार सिंह को दावत खिलाने के लिए सलीम पुत्र अकबाल ग्राम बेलवाना थाना बरदह मेरे घर आया। शाम 6.00 बजे मेरे भाई को साथ ले गया। उसके दूसरे दिन सुबह 8.00 बजे मेरे भाई राकेश का शव सुरहन (कोटिया) मार्टिनगंज से दीदारगंज जाने वाली रोड के किनारे मिला। सलीम व अन्य लोगों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है। इस सूचना के आधार पर स्थानीय थाने पर सलीम व अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत किया गया।

इस मामले में दो अपराधी सलीम पुत्र अकबाल निवासी ग्राम बेलवाना थाना बरदह व सोनू सिह उर्फ धर्मेन्द्र सिह पुत्र मायाशंकर सिह निवासी दुबरा थाना दीदारगंज को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आज मंगलवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर दीदारगंज थाने की पुलिस रात्रि गश्त हेतु मार्टिनगंज में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अनन्त राय पुत्र प्रभाष राय अवैध असलहा के साथ ग्राम बेलवाना से भादो मोड़ पहुंचकर कही जाने के फिराक में है। इस सूचना पुलिस टीम भादो मोड़ तिराहे के पास पहुंचकर उक्त व्यक्ति का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति बेलवाना गाँव की तरफ से पैदल आता हुआ दिखायी दिया। जैसे ही वह व्यक्ति भादो मोड़ तिराहे के पास पहुँचा कि पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को एक बारगी घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति न अपना नाम अनन्त राय पुत्र प्रभाष राय ग्राम बताया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा.315 बोर, एक जिन्दा कारतूस बरामद किया।

No comments