Breaking Reports

मारपीट के बाद महिला की मौत, चार गिरफ्तार


आजमगढ़ : मंगलवार को जनपद गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर बलभद्र निवासी लल्लन राम पुत्र स्व0 रामू राम ने मेंहनगर थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि मेरी बहन का पति शिवपूजन राम, देवर रामसेवक राम, ससुर लालजी राम, सास हंसा देवी निवासीगण गुरेहथा थाना मेहनगर मेरी बहन के साथ मारपीट करते रहते थे। 04 जनवरी 2021 की रात लगभग 08.00 बजे उपरोक्त लोगों ने मेरी बहन को मारा पीटा, जिसके बाद उसने जहर खा लिया। उपरोक्त लोगों द्वारा मेरी बहन को नजदीकी अस्पताल में न ले जाकर करीब 50 किलोमीटर दूर जखनिया में इलाज के लिए पहुचे जहां से हालत खराब होने पर डाक्टर द्वारा वाराणसी के लिए रेफर किया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में सुबह 5.00 बजे मृत्यु हो गई। इस तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर  मुकदमा पंजीकृत किया गया।

  पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर मेहनगर थाने की पुलिस आज बुधवार को क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमा में वांछित अभियुक्त कटहन मोड़ पर कही जाने की फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर जाकर चार  अभियुक्त शिवपूजन राम,  रामसेवक राम, लालजी राम, हंसा देवी पत्नी लालजी राम को गिरफ्तार किया है।

No comments