Breaking Reports

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, महिला समेत तीन गिरफ्तार


आजमगढ़ : गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पारिवारिक झगड़े व जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायपल्टू गांव निवासी महेश प्रसाद पुत्र मूलचन्द्र, रजावती पत्नी महेश प्रसाद, शुभम उर्फ गोलू पुत्र महेश प्रसाद ने अपने पट्टीदार अमरनाथ पुत्र कन्हैयालाल को लाठी-डण्डा व लात घूसा से मारपीट के दौरान गम्भीर रुप से घायल कर दिया। घायल अमरनाथ को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। जिसके संबंध में श्याम बिहारी राम पुत्र स्व0 मूलचन्द्र राम निवासी सरायपल्टू की तहरीर पर स्थानीय थाने पर महेश प्रसाद, रजावती व शुभम उर्फ गोलू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था। 

 एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर गम्भीरपुर थाने की पुलिस आज बृहस्पतिवार को कस्बा बिन्द्रा बाजार में मौजूद थे।इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या में नामजद आरोपी कहीं जाने की फिराक में रोहुआ मोड़ पर सन्त निरंकारी आश्रम के पास खड़े है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुँची।  मुखबिर ने इशारा करके बताया कि वही दो आदमी और एक महिला खड़े हैं। पुलिस टीम उक्त व्यक्तियों के पास पहुंचकर उनको गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जमींनी बंटवारे को लेकर झगड़ा व मारपीट हो गयी थी। इसी दौरान चोट लग जाने के कारण अमरनाथ गम्भीरपुर रुप से घायल हो गया। मुझे नहीं पता था कि उसकी मृत्यु हो जायेगी।

No comments