Breaking Reports

चोरी के सामान सहित दो गिरफ्तार


आजमगढ़ : कन्धरापुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास से चोरी किये गये सामान को भी बरामद किया है।

   एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर कन्धरापुर थाने की क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सेहदा जंगल से चोरी की घटना के आरोपी उमेश राम पुत्र रामचन्द्र राम निवासी सेहदा थाना कन्धरापुर व रविन्द्र कुमार पुत्र विक्रम राम निवासी करतारपुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उमेश राम के कब्जे से चोरी की एक बैटरी बरामद हुआ तथा रविन्द्र कुमार के पास से एक पीली बोरी में एक समर सेबुल का तथा एक स्टार्टर, एक लोहे की ब्लेड, एक पेचकस की मुठिया, एक कटा हुआ ताला बरामद हुआ।

No comments